इन्दौर में एक इंजीनियर पति ने पत्नी की पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। सवा साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के सवा साल बाद उसने पत्नी से मारपीट शुरु कर दी और दहेज में लाखों की डिमांड करने लगा।राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
मायके से 10 लाख लेकर आना, तभी घर में जगह मिलेगी
पत्नी ने आरोप लगाया कि इंजीनियर ने प्रेम विवाह के सवा साल बाद 10 लाख रुपये मांगे। दहेज के लिए पत्नी को घर से तक निकाल दिया, उसके साथ मारपीट की। राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार महू की रहनेवाली रोशनी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। रोशनी ने आरोप लगाया कि पति और सास दहजे के लिए मारपीट करते हैं। वे 10 लाख रुपए मांग रहे हैं। एक दिन पति ने पिटाई कर उसे घर से ही निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने धन्वंतरि नगर निवासी इंजीनियर मयंक गंधे पर केस दर्ज कर लिया है।
शादी के पहले मयंक ने किए थे खूब लुभावने वादे
रोशनी का कहना है कि शादी के पहले मयंक ने उसे खूब लुभावने वादे किए लेकिन बाद मे अपनी औकात पर उतर आया। मयंक और उसकी मां मुझे दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट भी करने लगे। अब यह कहा है कि 10 लाख रुपये लेकर ही घर आ सकेगी। शादी के बाद रोशनी और मयंक राजेंद्र नगर स्थित शुभम रेसीडेंसी में रहने लगे थे।