Sat. Apr 27th, 2024

उज्जैन में वैदिक घड़ी का पीएम मोदी ने वर्चुअल जुड़कर किया उद्घाटन, कहा – हमारी सरकार विकास और विरासत साथ लेकर चलती है

भोपाल(Bhopal): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एमपी को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को 17,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी से साइबर तहसील के अलावा उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का भी लोकार्पण किया।

सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर चलती हैं

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार विरासत और विकास को कैसे एक साथ लेकर चलती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी कभी पूरी दुनिया के लिए काल गणना की केंद्र थी। लेकिन इसके महत्त्व को भुला दिया गया था, इसीलिए हमारी सरकार ने वैदिक घड़ी को पुनः स्थापित किया है जो अब विकसित भारत के काल च्रक की साक्षी बनेंगी।

डिंडोरी हादसे को लेकर जताया दुःख

डिंडोरी में सड़क हादसे को लेकर मोदी ने पीड़ा व्यक्त की और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।सुशाशन को मोदी जी का पूरे विश्व में धमक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा जब सुशासन की बात होती है तो रामराज्य की बात आती है, 2000 साल पहले विक्रमादित्य के सुशासन की बात आती है। लेकिन आज इस बात का हर्ष है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सुशासन की धमक पूरी दुनिया देख रही है।

5 साल में कई दीदी बनेगी लखपति

कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों दीदियाँ लखपति बनकर सिर ऊँचा कर घूमेंगी, गांव की बहनें नमो ड्रोन दीदियां बनकर खेती में नई क्रांति का आधार बनेगी और बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मध्यप्रदेश को मिला पीएम मोदी से मिला बड़ा तोहफा, प्रदेश को दी 17,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी को बड़ी सौगात दी है। उन्होने वर्चुअली जुड़कर 17,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें पेयजल और सिचाईं की परियोजनाएं हैं। इनमें बिजली, सड़क, रेल, खेल परिसर सामुदायिक सभागार और अन्य उद्योगो में जुड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित भी किया।

भाजपा सरकार यानी गति भी और प्रगति भी

मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेती, उद्योग और टूरिज्म पर फोकस कर रही है। मां नर्मदा पर बन रही तीन जल परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इनसे सिंचाई और पेयजल की समस्याओ का निराकरण होगा। मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के लाखों परिवारों का जीवन बदलने वाला है। किसानों के खेत तक पानी पहुंचता है तो इससे बड़ी सेवा क्या हो सकती है? भाजपा सरकार और कांग्रेस की सरकार के बीच का क्या अंतर होता है, इसका उदाहरण सिंचाई परियोजना भी है। 2014 से पहले के दस वर्षों में देश में लगभग 40 लाख हैक्टेयर भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया था। बीते दस वर्ष के हमारे सेवाकाल में हमने दोगुना लगभग 90 लाख हैक्टेयर खेती को सूक्ष्म सिंचाई से जोड़ा गया है। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता क्या है, यह दिखाता है कि भाजपा सरकार यानी गति भी और प्रगति भी।

जिसे कोई नहीं पूछता है, उन्हें मोदी पूछता है

मध्यप्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके सपने को पूरा करना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया का मजबूत स्तंभ बनेगा। मुरैना के सीतापुर में मेगा लेजर एंड फुटवेयर क्लस्टर, इंदौर में रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री के लिए पार्क, मंदसौर में इंडस्ट्रियल पार्क का विस्तार, धार में इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण इसी दिशा में उठाए जा रहे कदम है। कांग्रेस की सरकारों ने मैन्युफैक्चरिंग की हमारी पारंपरिक ताकत को भी बर्बाद कर दिया था। खिलौना बनाने की हमारी बड़ी परंपरा रही है। स्थिति यह थी कि कुछ साल पहले तक हमारे बाजार और घर विदेशी खिलौनों से भरे पड़े थे। हमने देश के खिलौने बनाने वाले पारंपरिक परिवारों को विश्वकर्मा परिवार के तौर पर मान्यता दी। विदेशों से खिलौनों का आयात कम हो गया है। जितने खिलौने हम आयात कर रहे थे, उससे दोगुना हम निर्यात कर रहे हैं। बुधनी के खिलौना बनाने वालों के लिए अनेक अवसर मिलने वाले हैं। इससे खिलौना निर्माण को बल मिलेगा। जिन्हें कोई नहीं पूछता है, उन्हें मोदी पूछता है।

मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी है

पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटन में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसका लाभ मध्य प्रदेश को भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी है। ओंकारेश्वर और ममलेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। ओंकारेश्वर में विकसित किए जा रहे एकात्म धाम की वजह से यह संख्या और बढ़ेगी। 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ होने वाला है। इच्छापुर से इंदौर तक फोन लेन बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। रेल परियोजनाओं से भी मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।

चुनाव के बाद शिवराज से पहली बार मिले मोदी, क्या मिलने की वजह आगामी लोकसभा चुनाव?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में सौजन्य भेंट की। विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है।विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज की उनसे यह पहली मुलाकात है।

क्या शिवराज को मिलेगी लोकसभा चुनाव की कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी?

मोदी से मुलाकात के बाद अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी शिवराज सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और फिर उन्होंने दक्षिण का दौरा कर सभाएं भी की थीं। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी भोपाल में शिवराज सिंह की सराहना कर चुके हैं।

तीन घंटे हुईं चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को शिवराज सिंह के भोपाल स्थित बी 8, 74 बंगले पर पहुंच कर प्रदेश में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने उनसे मुलाकात की थी और तीनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे चर्चा हुई थी।

पीएम मोदी ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, झाबुआ में मप्र को दी 7500 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। पीएम झाबुआ में विशाल जनजातीय रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) लगभग 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को भी पीएम मोदी ने पूरा किया। इसी के साथ पीएम ने लोकसभा चुनाव का भी शंखनाद किया।

पीएम ने दी ये सौगात

पीएम टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय से क्षेत्र में उच्च जनजातीय बहुलता वाले जिलों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। करीब 170 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना प्रदान करेगा। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपए जारी किया। इस राशि का उपयोग आंगनबाड़ी भवन, राशन की दुकानें, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 3275 करोड़ से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम अपशिष्ट डंपसाइट उपचार, विद्युत सबस्टेशन जैसी अन्य विकास योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री झाबुआ में सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास करेंगे। स्कूल छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा।
  • प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित करेंगे। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री लगभग 2 लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के तहत आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण करेंगे. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं।
  • PM मोदी पानी के लिए कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जो मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और पीने के पानी की व्यवस्था को मजबूत करेगी।