Sat. Apr 27th, 2024

मध्य प्रदेश कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, यात्रा के जरिए सरकार को महंगाई, बेरोजगारी की याद दिलाएंगे

मध्य प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस राम यात्रा निकालने वाली है।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सही समय पर राम मंदिर यात्रा भी होगी और भगवान श्रीराम के दर्शन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी मध्य प्रदेश में हम राम यात्रा निकाल के सरकार का ध्यान जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर खींचने की कोशिश करेंगे

राम यात्रा में जनता से जुड़ी समस्याओं की याद दिलाएंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस राम यात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए हम जनता को महंगाई, बेरोजगारी की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान राम के दर्शन करते हुए भाजपा के जनता से किए वादे याद दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर बना उसके लिए स्वागत भी है, सत्कार भी और खुशी भी है। कांग्रेस पार्टी ने कभी इस मामले में कुछ नहीं कहा, केवल इतना कहा कि कोर्ट के आदेश से जो भी होगा वह स्वीकार होगा। कोर्ट के आदेश से जो हुआ उसकी खुशी है। जब कोर्ट ने मंदिर के ताले खुलवाने का आदेश दिया था तब वह ताले खुलवाए गए थे।

सोनिया जी और राहुल जी से पूछ लें : वीडी

जीतू पटवारी की राम यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वह दिग्विजय सिंह से तो पूछ लें पहले। कमलनाथ जी तो गए, लेकिन सोनिया जी और राहुल जी से पूछना चाहिए। पहले उनको ये कमिट कर लें कि सोनिया जी राहुल जी ने ओके किया है कि नहीं किया है।

शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा किसी राजनीतिक दल का काम नहीं था। पॉलीटिकल काम नहीं था। तो वो तब कहां गए थे। शर्मा ने कहा कि कम से कम ऐसे जो नए लोग आए हैं इन्हें तो सोचना चाहिए की दोहरा चरित्र तो ना रखें। पहले उनकी पार्टी की नीतियां क्या हैं। उनकी पार्टी चाहती क्या है? तब आगे बढ़ो। दोहरा चरित्र तो मध्य प्रदेश की जनता क्या, देश ने देखा है और कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है, मध्यप्रदेश से तो पलायन करने लगी है।

जयवर्धन सिंह ने सरकार पर लगाए सुस्ती के आरोप, कहा – पदोन्रति को लेकर सरकार गंभीर नहीं है

भोपाल। यह आरोप पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने लगाया है की वर्ष 2016 से अधिकारी-कर्मचारी लगातार पदोन्नत हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार के गंभीर न होने के कारण सेवानिवृत्ति को लेकर समिति बनाई, बैठके की परन्तु कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट प्रकरण के लेकर विचार कर रही हैं ऐसा कहकर को सेवानिवृत्त कराया जा रहा है।

कर्मचारियों की पदोन्नति पर प्रश्न विधानसभा में उठे प्रश्न

दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में भी कर्मचारियों की पदोन्नति पर सवाल उठाया था, पर सरकार ने कोई उत्तर नहीं दिया। सरकार ने बस इतना ही कहा कि अभी प्रकरण पर विचार कर रही हैं। पदोन्नति का रास्ता निकालने के लिए सरकार ने 2021 से ले कर अब तक पांच बार बैठक की लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकाल पाई। उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार सौंपा जा रहा है लेकिन स्थायी व्यवस्था या सामाधान नहीं।

जयवर्धन सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है की पदोन्रति को लेकर सरकार गंभीर नहीं है जयवर्धन ने कहा कि मैंने विधानसभा में भी कर्मचारियों की पदोन्नति पर सवाल उठाया था लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया और न ही उनके आरोंपो को स्पष्ट किया। सरकार ने बस इतना ही बताया की सुप्रीम कोर्ट प्रकरण के लेकर विचार कर रही हैं।

क्या कमलनाथ होंगे बीजेपी में शामिल? कमलनाथ ने अपने पोस्ट से क्या दिए संकेत?

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके मिल रहे है। दरअसल प्रदेश के कई नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा नाम कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ का भी आ रहा था। लेकिन कमलनाथ ने कांग्रेस में ही टिके रहने का संकेत दे दिया है।

कमलनाथ ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कांग्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, ”कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय का आदर्श है। कांग्रेस की विचारधारा में सभी धर्मों, जातियों, क्षेत्रों, भाषाओं के लिए समान स्थान और सम्मान है।” और देश के विचार।

कांग्रेस पार्टी के 138 साल के इतिहास में अधिकांश समय संघर्ष और सेवा से गुजरा, आज जब देश में विपक्ष को कमजोर करने और लोकतंत्र पर हमला करने की कोशिश की जा रही है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी और उसके आदर्श तानाशाही का सामना करेंगे और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और शक्तिशाली लोकतंत्र बनाएंगे। साथ ही साथ इन चर्चाओं के बारे में दिग्विजय सिंह ने चौंकाने वाला बयान भी दिया है।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

इस तरह की चर्चाओ पर दिग्विजय सिंह का भी बयान आया है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उस वक्त पत्रकारों ने उनसे कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा, ”कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने और राज्यसभा सांसद बनने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमल नाथ जी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, ये सब गोदी मीडिया चलाता है।”

“मध्य प्रदेश बीजेपी में कमल नाथ जैसे नेताओं के लिए दरवाजे बंद” : कैलाश विजयवर्गीय

कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है। मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- “मध्य प्रदेश बीजेपी में कमल नाथ जैसे नेताओं के लिए दरवाजे बंद हैं, दिल्ली कुछ सोचे तो हम कुछ नहीं कह सकते।” मध्य प्रदेश में हमने तय कर लिया है कि हम कमल नाथ को बीजेपी में नहीं लेंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गढ़ गुना को किया मजबूत, लोकसभा चुनाव में हराने वाले प्रतिद्वंदी के भाई को किया अपने खेमे में

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस में रहते हुए जिस गुना-शिवपुरी सीट पर उन्हें भाजपा के केपी यादव ने हराया था, वहां से उन्होंने दावेदारी प्रबल कर ली है। गुना सांसद केपी यादव के भाई को सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सिंधिया ने दिलाई सदस्यता

यह बात अहम है क्योंकि अजय पाल यादव ने अपने भाई के बजाय सिंधिया के हाथों भाजपा की सदस्यता ली है। मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। उससे पहले गुना सिंधिया का गढ़ माना जाता था। 2020 में भाजपा में शामिल हुए सिंधिया इस समय राज्यसभा सदस्य हैं।

मध्य प्रदेश के विकास के लिए समर्पित

मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खास है। विश्व में लोकप्रिय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी झाबुआ आए हैं। जैसे मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं। उनका अभूतपूर्व स्वागत आज हुआ है। उन्होंने दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं मध्य प्रदेश को दी हैं। खासकर आदिवासी भाई-बहनों के खातों में 1,500 रुपये की मासिक राशि प्रधानमंत्री ने पहुंचाई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा के साथ मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल पंक्ति में लाएंगे।